The robot robot 2.0 review By:- Suraj Chandrakar
The robot robot 2.0 review By:- Suraj Chandrakar
यदि मेरा वीडियो आपको अच्छा लगा तो लाइक करें एंड सब्सक्राइब करें /
If you like my video, then please like and subscribe.
पक्षियों से घिरा एक इंसान लटक कर अपनी जान दे देता है, वहीं दूसरी ओर वसीगरन (रजनीकान्त) एक नए रोबोट नीला को विद्यार्थियों को दिखा रहा होता है। तभी अचानक सभी के मोबाइल फोन उड़ने लगते हैं। इस बारे में कुछ पता लगने से पहले ही पूरे तमिलनाडु के सभी मोबाइल फोन हवा में उड़ चुके होते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार द्वारा एक आपातकालीन बैठक बुलाई जाती है। वसीगरन वहाँ चिट्टी को फिर से लाने के बारे में प्रस्ताव रखता है, जिसे 2010 में अलग कर दिया गया था। लेकिन प्रोफेसर बोहरा का बेटा, धिनेन्द्र बोहरा इसका विरोध करता है और काउंसिल सेना से मदद लेने का फैसला करती है। हालांकि सेना पर मोबाइल फोन के झुंड हमला कर देते हैं।
इसी तरह मोबाइल फोन बेचने वाले जयंत कुमार और ट्रांसमिशन टावर के मालिक रंजीत लूला के साथ साथ ये मोबाइल फोन राज्य के टेलिकॉम मंत्री को भी मार देते हैं। आगे होने वाले नुकसान से बचने के लिए गृह मंत्री, विजय कुमार बिना अनुमति ही वसीगरन को चिट्टी को बनाने का आदेश दे देता है। चिट्टी उन मोबाइल फोन का पीछा करता हुआ एक बड़े कौवे तक आ जाता है। उन दोनों के बीच लड़ाई होती है और चिट्टी की बैटरी खत्म होने लगती है, वो बिजली का स्रोत ढूंढने लगता है और उसे तीन बड़े सिंगल ट्रांसमीटर दिखाई देते हैं। वो कौवा उस ट्रांसमीटर के क्षेत्र में नहीं आ पाता है, जिससे वसीगरन हैरान रह जाता है।
वसीगरन को चिट्टी से पता चलता है कि उन पक्षियों को किसी नकारात्मक ऊर्जा या औरा से ताकत मिल रही है, जो किसी एक इंसान और कुछ पक्षियों के हैं। इसके बाद वसीगरन समझ जाता है कि उन पक्षियों को कैसे काबू में लाया जा सकता है। वो पक्षियों को बुलाने और सामान्य करने के लिए एंटीना का इस्तेमाल करता है। जब सामान्य करने की प्रक्रिया 50% हो जाती है तो वो पक्षी कमजोर हो कर एक मानव का रूप ले लेते हैं, जो अपने आप को पक्षी राजन कहता है।
उसके बाद दिखाया जाता है कि पक्षी राजन एक पक्षी विज्ञानी था, जिसके घर कई सारे पक्षी आते और उसके साथ रहते थे। लेकिन मोबाइल फोन के बढ़ने और उसके साथ विकिरण के बढ़ने से उसके सारे पक्षी मरने लगे थे। वो ये बात जयंत कुमार, रंजीत लूला और टेलीकॉम मंत्री से भी कहता है, पर कोई बात तक नहीं सुनता, वो कई बैठक और आंदोलन भी करता है, पर कोई साथ नहीं देता। जब उसके सारे पक्षी मर जाते हैं तो पक्षी राजन भी ख़ुदकुशी कर लेता है। उसका जीवन और कुछ मारे हुए पक्षियों का जीवन आपस में मिल कर एक औरा बना लेता है, जो मोबाइल फोन पर नियंत्रण पा लेता है।
चिट्टी उसे लोगों को न मारने की बात कहता है, पर पक्षी राजन इससे इंकार कर उस पर हमला कर देता है। चिट्टी एंटीना को फिर चालू कर पक्षी राजन को शक्तिहीन कर देता है और एक नियंत्रण करने वाले सर्किट में कैद कर देता है। चिट्टी के मदद करने से गृहमंत्री उसे कानूनी मान्यता दे देता है। गृह मंत्री इस तरह के अन्य रोबोट बनाने का आदेश भी उसे दे देता है। इससे धिनेन्द्र जल उठता है और पक्षी राजन जिस जगह कैद रहता है, वहाँ जा कर उसे आजाद कर देता है। पक्षी राजन अब वसीगरन के शरीर में प्रवेश कर लेता है और लोगों पर हमला शुरू कर देता है। चिट्टी हमला नहीं कर पाता, क्योंकि वो वसीगरन को नहीं मारना चाहते रहता है। पक्षी राजन इसका फायदा उठाता है और चिट्टी को अलग अलग कर देता है।
नीला उसे वापस लैब में ले जाती है और उसके शरीर को वापस जोड़ देती है। इस बार को उस माइक्रोचिप के जगह बोहरा का लाल चिप लगा देती है। इससे चिट्टी अब 2.0 बन जाता है। नीला उसे सिर्फ पक्षी राजन को मारने के लिए विवश करती है। चिट्टी अपनी ही तरह कई सारे रोबोट बना लेता है और वहीं पक्षी राजन एक फूटबाल के मैदान में कब्जा कर लेता है और धिनेन्द्र को मार देता है। चिट्टी अपनी सेना के साथ वहाँ आ जाता है और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। बैटरी खत्म होता देख वो पावर स्टेशन के ओर जाता है। इस समय माइक्रोबॉट इकट्ठा हो कर चिट्टी बनते हैं, जो कुटी चिट्टी वर्जन 3.0 है, वे सभी सफ़ेद कबूतर के ऊपर बैठ कर वहाँ आते हैं। वे लोग पक्षी राजन का ध्यान भटका देते हैं और उसके औरा को वसीगरन से अलग कर देते हैं। वे माइक्रोबॉट मिल कर उस पक्षी राजन के औरा को एंटीना तक ले जाते हैं और खत्म कर देते हैं। वसीगरन धीरे धीरे अस्पताल में ठीक होते रहता है। विजय कुमार उससे मिलने आता है, तब वो उसे बताता है कि पक्षी राजन एक अच्छा इंसान था, जो भ्रष्ट समाज से पीड़ित था। वो इसका भी सुझाव देता है कि सभी को मोबाइल के इस्तेमाल को कम करना चाहिए और जितना हो सके, उतने पक्षियों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। चिट्टी वापस अपने पुराने वर्जन में आ जाता है।
facebook -https://www.facebook.com/profile.php?....
twitter -https://twitter.com/surajsar78725.
googl+- https://plus.google.com/1043402496519....
sites.google- https://sites.google.com/site/surajch....
blogspot -https://surajchandrakar1995.blogspot.in/.


Leave a Comment